फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौतपा में वोटिंग, कहीं कम न कर दे मतदान फीसद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इस बार अंबाला के लोगों को नौतपा में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिल रहा है। पहले से ही तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है, जिससे आमजन के साथ प्रत्याशियों के पसीने भी छूटते दिख रहे हैं। ऊपर से नौतपा जिस दिन से शुरू होगा उस दिन मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में प्रत्याशियों को डर है कि कहीं नौतपा में उनका वोटिंग प्रतिशत न कम हो जाए। क्योंकि पहले ही कुछ राज्यों में वोटिंग प्रतिशत को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों में चिंता के बादल मडरा रहे हैं वहीं अब नौतपा में हरियाणा में वोटिंग कहीं उनके मंसूबों पर असर न डाल दे।
दरअसल नौतपा में नौ दिन तक भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहेगा। हरियाणा में 25 मई को वोटिंग होनी है ऐसे में मतदान के दिन लोगों को घरों से निकालना बड़ी चुनौती बन सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में 12 मई को, 2014 में 10 अप्रैल को, 2009 में सात मई को, वर्ष 2004 में 10 मई को लोकसभा के चुनाव हुए थे। मगर इस बार सबसे देरी से 25 मई को चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी अपने प्रचार में अपने लिए वोट तो जनता से मांग ही रहे हैं साथ ही उनसे यह भी गुजारिश कर रहे हैं कि वह जल्दी से सुबह उठकर वोट का प्रयोग जरूर कर के आएं। ताकि धूप निकलने तक एक अच्छा वोटिंग प्रतिशत सामने आ सके। वोटिंग प्रतिशत पार्टियों के प्रत्याशियों को दिखाएगा कि वोटर की रुचि सत्ता पक्ष या विपक्ष के साथ गई है। यह एक आंकलन हर बार पार्टियां करती आई हैं।

दोपहर का प्रचार छुड़ा रहा पसीने

अंबाला लोकसभा में नौ विधानसभाएं आती हैं। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिले को अंबाला लोकसभा छूती है। अब पंचकूला में तो गर्मी के दिनों में तापमान अन्य जिलों की अपेक्षा कुछ कम रहता है। मगर अंबाला और यमुनानगर में इसका असर अधिक रहता है। ऐसे में अब जो प्रत्याशी क्षेत्र में प्रचार को निकल रहे हैं वह कोशिश कर रहे हैं कि दोपहर के एक बजे से लेकर तीन बजे तक कम भी जाना पड़े, क्योंकि अगर इस तपती दोपहरी में तबीयत खराब हो गई तो चुनाव प्रचार पर असर पड़ सकता है। यहां तक कि गर्मी में रैलियों में भीड़ जुटाना भी प्रत्याशियों के लिए भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें