फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस क्यू शेल्टर की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
नारायणगढ़ में समाधान ​शिविर में सुनवाई करती हुईं एसडीएम। विभाग - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। एसडीएम शिवजीत भारती ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में महुआखेड़ी गांव के श्यामलाल और दनौरा के सुभाष चंद्र ने आय अधिक दर्ज होने के कारण राशन कार्ड कटने की शिकायत दर्ज कराई। पंजलासा के नरेंद्र कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए महाराजा अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक लाइट और बस क्यू शेल्टर की मांग रखी। उधर, गांव गदौली के अश्वनी कुमार ने लिंक रोड पर खेतों में घरों का गंदा पानी जमा होने की समस्या उठाई, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बधौली गांव के सोमपाल ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने की मांग की। बड़ागांव की प्रीति कपिल ने लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी करने का अनुरोध किया। वार्ड नंबर 4 की गीता रानी ने परिवार पहचान पत्र आईडी को अलग करवाने के लिए आवेदन किया। शिविर में गांव महुआखेड़ी के रणधीर सिंह अपनी बीपीएल कार्ड संबंधी समस्या लेकर पहुंचे थे। जब एसडीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने पोर्टल पर जांच की, तो उनका बीपीएल कार्ड पहले से ही बना हुआ पाया गया। अपनी समस्या का समाधान घर बैठे ही देखकर रणधीर सिंह के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें