अंबाला। धनौरा गांव निवासी सोम प्रकाश से मक्का व गेहूं खरीदने के नाम पर 5 लाख 58 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। पहले तो आरोपियों ने सस्ता माल देने की बात बोलकर झांसे में लिया। फिर ट्रक में माल लोड की फोटो भेजने के बाद खाते में पैसे डलवा लिए। धनौरा गांव निवासी सोम प्रकाश ने बताया कि 5 नवंबर 2025 को उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से अनाज खरीदने के लिए संपर्क किया था। उन्हें रजनीश त्रिवेदी नाम के व्यक्ति का नंबर मिला। व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में 10 टन गेहूं व 15 टन मक्का का सौदा तय हुआ। शातिर ठगों ने विश्वास जीतने के लिए बाकायदा एक पंजाब नंबर के ट्रक की फोटो भेजते हुए कहा कि माल लोड हो रहा है। इस तरह पूरे रुपये खाते में जमा करा लिए। संवाद