आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर उनके उम्मीदवारों को प्रलोभन देने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी पागल हो गई है। अभी चुनाव के नतीजे आए ही नहीं हैं, तो हारने वालों से संपर्क करने की कोई जरूरत ही नहीं है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अमेरिका द्वारा भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के मुद्दे पर कहा कि जो लोग अवैध तरीके से विदेश गए थे, उन्हें भेजने वालों पर भी केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि जब मैं गृह मंत्री था, तब मैंने दो एसआईटी बनाई थीं, जिनके तहत पहली बार में 600 और दूसरी बार में 550 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि लोगों को वैध तरीके से विदेश जाना चाहिए, न कि डोंकी रूट जैसे अवैध माध्यमों से।
हारे हुए से कोई क्यों संपर्क करेगा