फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ लाख संपत्ति कर वसूला, 70 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम ने वीरवार को बकाया आठ लाख संपत्ति कर की वसूली शहर के कपड़ा मार्केट और छोटी सब्जी रोड के पास एक होटल से की। संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि 70 लोगों को बकाया संपत्ति कर को लेकर नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन

रोजाना टीम संपत्ति कर बकाया होने पर संपत्ति सील करने के लिए पहुंच रही है। यह कार्रवाई 31 मार्च तक जारी रहेगी।वहीं, शहर के वार्डों में संपत्ति कर सत्यापित करने का कार्य भी लगातार चल रहा है। निगम के 32 कर्मचारी वार्डों में जाकर संपत्ति कर आईडी को सत्यापित कर रहे हैं। यह कार्य कई दिनों से चल रहा है। निगम के कर्मचारी जिन आईडी में कोई त्रुटि होती है तो उसकी सत्यापित कर सही करते हैं ताकि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी न हो। निगम ने 1.23 लाख में से 27 हजार आईडी ही अभी तक सत्यापित की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें