फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला पहुंचे विज, इस बात पर हुआ पारा हाई, बोले- अफसर कमरा छोड़कर चले जाएं

Thu, 17 Oct 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

विज कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पंचकूला से अंबाला में कैंट के सर्किट हाउस में पहुंचे थे। जब जिला के मुख्य अधिकारी उन्हें न दिखे तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सर्किट हाउस के कमरे से बाहर जाने को बोल दिया। 
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे अनिल विज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते ही अनिल विज के तेवर तल्ख दिखाई देने लगे हैं। मंत्री बनने के बाद शाम को विज अंबाला छावनी के सर्किट हाउस में आए इस दौरान जब जिला के मुख्य अधिकारी उन्हें न दिखे तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी अपराजिता और एसडीएम अंबाला कैंट सतिंदर सिवाच सहित अन्य अधिकारियों को सर्किट हाउस के कमरे से बाहर जाने को बोल दिया। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह कोई तरीका नहीं है। सर्किट हाउस में यह सब होता देख एक बार तो सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन


इसके बाद विज ने आगामी कार्यों को लेकर विचार साझा किए और अफसरों को यह भी नसीहत दी कि शासन और प्रशासन एक गाड़ी के दो पहिए हैं उन्हें साथ मिलकर चलना चाहिए। दरअसल इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों में डीसी, एसपी व अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर विज अफसरों की गंभीरता को लेकर सवाल खड़े करते दिखे। गौरतलब है कि इससे पहले भी विज विकास कार्यों को ढिलाई को लेकर अफसरों की क्लास लगा चुके हैं।
विज्ञापन

 
कमेटी के अफसरों का क्या करूं मुझे यहां सड़क बनानी है क्या
कोई भी कैबिनेट मंत्री बनता है तो प्रोटोकॉल के तहत उस क्षेत्र के अधिकारियों को एक बार मुलाकात करनी होती है। इसी क्रम में वीरवार को शाम छह बजकर पांच मिनट पर मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के सर्किट हाउस पहुंचते हैं। यहां पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करते हैं और विज सर्किट हाउस के हॉल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच जाते हैं।

यहां पर प्रशासन की तरफ से एडीसी अपराजिता, एसडीएम सतिंदर सिवाच व नगर परिषद के कुछ अधिकारी होते हैं। विज जैसे ही अपनी सीट पर बैठते हैं और एडीसी से अफसरों के न आने पर नाराजगी जाहिर करते हैं। एडीसी कहती हैं कि कैंट से एसडीएम व कुछ नगर परिषद के अधिकारी आए हैं। इस पर विज कहते हैं कि जिला स्तरीय अधिकारियों को होना चाहिए।

कमेटी के अफसरों से मुझे क्या करना है मुझे क्या यहां सड़क बनानी है। विज कहते हैं दिस इस रॉग, आप जाओ बस हम अपना कर लेंगे फिर देखेंगे। एडीसी दलील देती हैं इतने में फिर विज कहते हैं दिस इन राॅग, मैं कोई पहली बार मंत्री बना हूं।

डीएसपी बोले एसपी साहब पंचकूला ड्यूटी में गए हैं, विज बोले- ऐसी तैसी में गई ड्यूटी
अफसर सफाई दे ही रहे थे, कि इतने में पुलिस विभाग से डीएसपी विजय कुमार ने मंत्री अनिल विज को बताया कि एसपी साहब पंचकूला वीआईपी ड्यूटी में गए हैं, ऐसे में मंत्री विज का पारा हाई हो गया और उन्होंने कहा कि ऐसी की तैसी में गई ड्यूटी। बाकी अफसर कहां हैं, इतने विभाग हैं कहां हैं बाकी अधिकारी। विज ने कहा कि सूचना हमने दोपहर दो बजे ही दे दी थी अब छह बज गए हैं चार घंटे में अधिकारी नहीं पहुंच सके, कैंसिल। आप लोग यहां से जाओ, फिर देखेंगे। विज ने कहा कि आफिसर कृपया कमरे बाहर चले जाएं, हम अपनी कर लेंगे।

पहली बार सकारात्मकता पर सरकार बनी
मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमेशा से सरकारें एक दूसरी सरकारों के नकारात्मक कामों काे उजागर करती रही हैं। मगर इस बार पहली दफा ऐसा हुआ है कि सकारात्मकता पर सरकार बनी है। हालांकि विपक्ष बहुत शोर मचाता रहा। वह कई-कई फुट ऊपर उछलते रहे कि हमारी सरकार की एंटी इंकंबेंसी है। अगर एंटी इंकंबेंसी होती तो हम आज घरों में बैठे होते। हमारी सरकार ने काम किए, भ्रष्टाचार पर नकेल कसी, काबीलियत के अाधार पर बच्चों को नौकरी दी। हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ काम किया। काम करने के लिए तकनीकि का सहारा लिया। वो जमाना बीत गया जब चुनावों में बड़े बड़े पोस्टर लगा दिए, गाड़ियां दौड़ा दीं, लाउड स्पीकर लगा दिए, आज मतदाताओं पर इन बातों का असर नहीं पड़ रहा है। अब हमारे देश का लोकतंत्र काफी परिपक्व हो गया है। वह पांच साल देखते हैं कि उनकी सरकार क्या काम कर रही है और पांच साल बाद वोट से पास या फेल करते हैं। हमारी सरकार को प्रदेश की जनता ने पास कर दिया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
विज ने कहा कि हर मौके पर मैंने दावे के साथ यह बात कही कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है वह भी बिना किसी सहयोग के। हम लोगों की नब्ज समझते हैं। वहीं इसके विपरीत हमारा विपक्षी दल अपनी सरकार आने के दावे कर रहा था, उनके कई लोग मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे थे वो लोगों की नब्ज को पहचानने में बिल्कुल भी कामयाब नहीं रहे। विज ने कहा कि जिस डाक्टर को मरीज की नब्ज न देखनी आती हो उसको अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


विकास कार्यों को तेजी से कराएंगे
विज ने कहा कि काम करने के लिए शासन और प्रशासन दो पहिए होते हैं दोनों को समान रूप से चलना चाहिए। मैं यही अधिकारियों से कह रहा हूं कि हमें पूरी शक्ति लगाकर लोगों के काम पूरे कराने चाहिए। अंबाला कैंट में जो विकास के कार्य चल रहे हैं उन्हें और ताकत व तेजी से समय पर पूरा करना चाहिए। हर काम का एक कैलेंडर बनाना चाहिए ताकि सीमित समय में काम को निपटाया जा सके। विज ने कहा कि आज किसी कारण से अधिकारी नहीं आए हैं हो सकता है शर्माते भी हों क्योंकि दो तीन महीने पूरा आराम किया है कामों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। मगर आप लोगों ने जो मैंडेट दिया है वह काम पर दिया है वह ताे जरूर करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें