फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपक सैनी को विज ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद शूटर दीपक। प्रवक्ता - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को गत दिनों पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ी को 11 हजार रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए। विज ने शूटर दीपक सैनी को पदक पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि दीपक सैनी ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश व हरियाणा का नाम रोशन किया है और यह हम सभी के लिए गर्व के क्षण है। शूटर दीपक सैनी ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में खेलों का ढांचा मजबूत किया है, इस वजह से आज खिलाड़ी विश्व पटल पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं। दीपक सैनी ने बताया कि उसने गत दिनों 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक दुबई में आयोजित की गई पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लिया था और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस अवसर पर मार्केट कमेटी से चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, शाहपुर से भाजपा कार्यकर्ता लेखराज सैनी, राजीव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें