फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर बढ़ेगी चौकसी, टीम ने बनाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर स्टेशन पर और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इस कारण शरारती तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसी सूचना सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंची है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने मिलकर संयुक्त प्लान तैयार किया है। इसके तहत सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मचारियों को रेलवे परिसर, प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, टिकट काउंटर आदि पर तैनात किया जाएगा जोकि संदिग्ध व शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन



स्टेशन पर और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जहरखुरानी की घटनाओं से बचाने के लिए आरपीएफ व जीआरपी द्वारा अपने-अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ट्रेनों में इसकी कमान आरपीएफ के हवाले होगी, वहीं स्टेशन और प्लेटफार्म पर यात्रियों को जागरूक करने की जिम्मेदारी जीआरपी की होगी जो आपसी समन्वय से यह कार्य करेंगी। इस दौरान यात्रियों को पोस्टर व लघु फिल्म आदि के माध्यम से जहरखुरानी सहित अन्य वारदात की जानकारी दी जाएगी।



रेलवे यार्ड में तैनात टीम ने पकड़ा चोर
रेलवे यार्ड में तैनात की गई आरपीएफ की सुरक्षा टीम ने झेलम एक्सप्रेस में हुई चोरी के आरोपी को मौके पर दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पर्स बरामद किया गया। पर्स में लाखों रुपये के गहने, दो मोबाइल, कुछ नगदी व जरूरी दस्तावेज थे। इसलिए अब रेलवे यार्ड को भी विशेष निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। अंबाला-लुधियाना, अंबाला-सहारनपुर और अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर रेल पटरियों के साथ सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


ट्रेनों में हो रही चोरियों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार स्पेशल टीम को तैनात किया गया है। इसमें आरपीएफ कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम ने एक आरोपी को पकड़ा है। कार्रवाई जारी रहेगी।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एसपी रेलवे के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। सादी वर्दी में संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारियों को तैनात किए गए हैं। यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-धर्मवीर सिंह,प्रभार जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें