फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चर्चित हत्याकांड से भी जुड़ा था विक्की का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव पिछोकरा का रहने वाले विकास उर्फ विक्की का नाम चर्चित रणधीर सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था। विक्की को जुर्म की दुनिया में छोटू के नाम से भी पहचाना जाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में पुलिस ने विक्की को अंबाला के गांव महुआखेड़ी के रणधीर सिंह की हत्या के केस में गिरफ्तार किया था। 13 मई 2018 में सुबह रणधीर सिंह अपने परिवार वालों को नखड़ाैली गांव में राधा स्वामी सत्संग में छोड़कर वापस आ रहा था। इस दौरान रणधीर सिंह की गाड़ी रुकवाकर उसे गोलियों से भून दिया गया था। एक प्रमुख हत्या से जुड़े मामले में रणधीर मुख्य गवाह था। बताया जाता है कि इसी के चलते उसकी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था।

कई लोगों की हत्या का आरोप

जिस समय अंबाला पुलिस ने विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था उस समय पुलिस रिमांड में आरोपी ने कई हत्याओं के मामले को पूछताछ में कबूला था। जिसमें वर्ष 2012 में उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साथियों के साथ मिलकर चार मुस्लिम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष 2013 में भी उसने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह हुए दंगों में अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों की हत्या की थी। वह सन 2012 में छपरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे किरणपाल धामा की भी गोली मारकर हत्या कर चुका है। वर्ष 2013 में मेरठ के रोहटा में अपने साथी के साथ मिलकर एक डिपो होल्डर मार डाला था। सन 2011 में अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में एक मुस्लिम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


करनाल, हिसार और सोनीपत में भी है नामजद

विक्की का नाम हिसार, करनाल और सोनीपत से जुड़े मामलों में भी सामने आया। इसमें सितंबर 2017 को करनाल के इंद्री स्थित अनाजमंडी से एक व्यक्ति से सफारी गाड़ी चलाने के बहाने लेकर सफारी कार के मालिक के सिर पर वार कर उसे गाड़ी से फेंक दिया था। इस मामले में पीड़ित की बाद में मौत भी हो गई थी। अगस्त 2017 में अपने साथी नवीन के साथ सोनीपत के गन्नौर में शाहपुर-शमशान घाट रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इसी प्रकार जून 2018 में उसने हिसार के सीसवाल गांव में कुलदीप सिंह को गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें