सीएम नायब सैनी के भतीजे को पुष्प गुच्छ देते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, साथ में सीएम का परिवार।
नारायणगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे विशाल सैनी के शादी समारोह से संबंधित कार्यक्रम राधे फार्म, राज्जुमाजरा, नारायणगढ़ में आयोजित किया गया था। इस समारोह में प्रदेश भर से अनेक गणमान्य व्यक्ति पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। विशाल का विवाह 8 फरवरी को रैड हठ रिजोर्ट साहा में सरदेहडी गांव निवासी स्वर्गीय सेवा सिंह की सुपुत्री महक के साथ होगा।
समारोह में पहुंचने वाले गणमान्य लोगों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, विधायक जगमोहन आनंद व अन्य माैजूद रहे। संवाद