साहा में सड़क हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़े हुए। संवाद
साहा। साहा-कालपी मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप समीप हुआ। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायलहो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ट्रक साहा से यमुनानगर जा रहा था। भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी के साथ ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही साहा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों घायल चालकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।