छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह बुधवार को संपन्न हो गया। ट्रैक स्पर्धाओं में वरुणा और सोमा हाउस का दबदबा रहा। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में तजिंदर सिंह (वरुणा) ने प्रथम और वंश राणा (वरुणा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के वर्ग में काशवी राघव (इंद्र) प्रथम और इशिता (सोमा) द्वितीय रहीं। लड़कों की 200 मीटर स्पर्धा में वंश राणा ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं 400 मीटर में तजिंदर सिंह ने बाजी मारी। लड़कियों के वर्ग में इशिता (सोमा) ने 200 और 400 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में वंश राणा (वरुणा) ने पहला और तजिंदर सिंह (वरुणा) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
फील्ड इवेंट्स और रिले रेस में रोमांच
लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में जसिका रावले (वरुणा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद में वंश राणा पहले स्थान पर रहे। 4x100 मीटर रिले रेस में लड़कियों के वर्ग में सोमा हाउस की टीम ने पहला स्थान पाया, जबकि लड़कों में वरुणा हाउस की टीम ने जीत दर्ज की। रस्साकशी में लड़कों के वर्ग में इंद्र हाउस ने वरुणा हाउस को हराया, वहीं लड़कियों में वरुणा हाउस ने इंद्र हाउस को पछाड़कर खिताबी जीत दर्ज की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा दत्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।