फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express Train: अजमेर से चंडीगढ़ तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समय सारिणी जारी

Fri, 17 Nov 2023 08:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20977 का संचालन चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा। रेलवे ने इस पर मोहर लगा दी है और ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20977 का संचालन चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा। रेलवे ने इस पर मोहर लगा दी है और ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। हालांकि ट्रेन के संचालन की तारीख को घोषित होने में अभी तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा। अजमेर से ट्रेन सुबह 6.55 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। बीच रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर भी होगा।

विज्ञापन


मौजूद समय में ट्रेन नंबर 20977 व 78 का संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे की देखरेख में हो रहा है। चंडीगढ़ तक संचालन के दौरान इसमें दिल्ली और अंबाला मंडल भी जुड़ जाएगा। इसलिए ट्रेन के ठहराव, संचालन और प्लेटफार्म को लेकर मंडल अधिकारियों ने मंत्रणा शुरु कर दी है ताकि जल्द से जल्द वंदे भारत का संचालन उक्त मार्ग पर हो सके। मौजूदा समय में अंबाला कैंट स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें एक नई दिल्ली से कटरा के बीच और दूसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच संचालित हो रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन में सफर करना प्रत्येक यात्री की इच्छा रहती है।

अंबाला मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेलवे ने अजमेर-दिल्ली कैंट का चंडीगढ़ तक विस्तार करने का फैसला किया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब संचालन की तारीख को लेकर मंथन शुरु हो गया है। इसके लिए कुछ व्यवस्थाएं बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें