फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौथे दिन भी जारी रहा यूआरएमयू का प्रदर्शन, कैंट स्टेशन पर जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। 12-सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने गुरुवार कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। एकजुट होकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री बीसी शर्मा के दिशा-निर्देश और मंडल अध्यक्ष नीतीश शर्मा के नेतृत्व में चल रहा यह धरना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेलवे प्रशासन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई रेल कर्मचारियों के मान-सम्मान और हक की है। प्रदर्शन के दौरान संगठन की मजबूती दिखाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से शाखा सचिव गुरमुख सिंह व शमील दास, शाखा प्रधान बलिंदर सिंह, सहायक मंडल सचिव जयंत शर्मा और शाखा पदाधिकारी कंसल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें