फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कहने को अर्बन एस्टेट, सेक्टर-8 में तीस वर्ष से नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टरों को कहने को अर्बन एस्टेट कहा जाता है, मगर सेक्टर-8 में तीस वर्ष से हालात नहीं सुधरे हैं। अभी तक नगर निगम और एचएसवीपी इन समस्याओं का समाधान नहीं कर पाया है। सेक्टर से गुजर रही सेशन ड्रेन टूटी पड़ी है। सड़कों की हालत खस्ता है और डिवाइडर पर भी गंदगी जमा है। सेक्टर के हालात के बारे में वेलफेयर एसोसिएशन ने उपायुक्त को बैठक में अवगत करवाया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी यहां हालात सुधारने के लिए कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं, नई अनाज मंडी के सड़क के दोनों तरफ गंदगी जमा है।
विज्ञापन

बरसाती पानी से गलियों में गंदगी फैलती है, सीवरेज भी बंद
सेक्टर-8 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद बंसल ने बताया कि सेक्टर में सीवरेज बंद पड़ा है। सेशन ड्रेन की सफाई नहीं हो रही। यह ड्रेन भी कई जगहों से टूटी पड़ी है। शहर नई अनाज मंडी के पास सड़क की स्थिति दयनीय है। यहां निगम की ओर से सफाई कार्य भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा। बरसात के दिनों में ज्यादा स्थिति खराब होती है। सीवरेज का पानी गलियों में भर जाता है और गंदगी फैल जाती है। मेनहोल के ढक्कन भी खुले पड़े हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-8 में सीवरेज की सफाई का कार्य किया जाना है। इसके लिए टेंडर किया जा रहा है। जल्द ही सीवरेज को मशीन से साफ करवाया जाएगा।
जतिंद्र सिंह, एसडीओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें