अंबाला। छठ पर्व पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ने पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया के निर्देश पर अंबाला से कटिहार और लुधियाना से समस्तीपुर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई गईं।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यार्ड में खाली रैक भी तैयार रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें तुरंत संचालित की जा सकें। मंगलवार रात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। इसकी जानकारी डीआरएम विनोद भाटिया तक पहुंचने पर उन्होंने रेलवे यार्ड में खड़े खाली रैक को कटिहार के लिए रवाना करने के निर्देश दिए।
इसके बाद ट्रेन 04572 अंबाला-कटिहार विशेष ट्रेन रात करीब 11 बजे अंबाला कैंट से रवाना हुई। पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन का यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर में ठहराव रहा।
लुधियाना से समस्तीपुर के लिए भी विशेष ट्रेन : डीआरएम के निर्देश पर बुधवार को ट्रेन 04684 लुधियाना-समस्तीपुर विशेष ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन शाम 8 बजे लुधियाना से रवाना हुई। इसके अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किए गए।
सुरक्षा के लिए 100 से अधिक कर्मचारी तैनात : उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवानों की विशेष तैनाती की गई है। मुख्य स्टेशनों पर सहायता, साफ-सफाई और क्राउड मैनेजमेंट के लिए 100 से अधिक रेलकर्मी मुस्तैद हैं। यात्रियों से ट्रेन के समय व परिचालन संबंधी जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) एप या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की अपील की। संवाद
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस के एस-4 में चढ़ने की कोशिश क
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस के एस-4 में चढ़ने की कोशिश क