फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेरा प्रिय गीता श्लोक प्रतियोगिता का अनूठा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो भगवद्गीता के श्लोकों से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर चुके हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इस अनूठी पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य श्रीमद्भगवद गीता के महान संदेश को विश्वभर में फैलाना और उन लोगों की कहानियों को उजागर करना है, जिन्होंने गीता के श्लोकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इस आयोजन के तहत प्रतिभागियों को अपने प्रिय गीता श्लोक के बारे में एक छोटा वीडियो तैयार करना है, जिसमें वह यह बताएंगे कि यह श्लोक उनके जीवन में किस प्रकार से प्रेरणा का स्रोत बना। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वीडियो की अधिकतम अवधि 40 सेकंड रखी गई है। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ टाइटल, अपना नाम, फोन नंबर और पता भेजना होगा। सभी प्रविष्टियां 11 दिसंबर, शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। वीडियो को ईमेल के माध्यम से shlokagitagmail.com पर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें