फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत संबंधित विभाग कार्य में लाएं तेजी

विज्ञापन
अंबाला शहर में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वामित्व योजना के तहत संबंधित विभाग को कार्यों में तेजी लाने और रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ तेजी लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीपीओ को स्पष्ट किया कि वे अपने स्तर पर कोई काम लंबित न रखें। सर्वे ऑफ इंडिया के पास जो लंबित कार्य हैं, उसकी अलग से रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि वित्तायुक्त द्वारा स्वामित्व योजना के तहत किसी भी गांव में जाकर क्लेम एंड ऑब्जेक्शन या इस विषय से जुड़े अन्य कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। इसलिए संबंधित सभी बीडीपीओ सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ करना सुनिश्चित करें। मुख्यालय स्तर पर इस योजना की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, डीआरओ राजबीर धीमान, बीडीपीओ डॉ. दलजीत सिंह, राजन सिंगला, सुमन कादियान, विकास कुमार, संजय टांक के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें