फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइकसवार को मारी टक्कर, कुचलते हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बेकाबू कार ने एक बाइकसवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। दूसरी बाइक पर साथ चल रहे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार ने बताया कि वह गांव हसनपुर का निवासी है। सोमवार को वह और उसका बड़ा भाई हरदीप सिंह-41 गांव नग्गल से अलग-अलग बाइक पर सवार होकर निजी काम से मटहेडी मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान नग्गल थाने के समीप एक तेज रफ्तार कार ने भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हरदीप सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान कार उसके भाई के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजीव ने हरदीप के शव को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें