फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दिवाली पर बसों और ट्रेनों की मांग बढ़ गई है। खासकर लंबी दूरी की बसों में अधिक मांग है। रोडवेज की ओर से अतिरिक्त व्यवस्था करने के बाद भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनको खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। यही हाल ट्रेनों में है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं है। ऐसे में लोगों को सामान्य वर्ग के डिब्बे में सफर करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों की देरी से आने पर यात्रियों की परेशानी और बढ़ रही है।
दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोग दिवाली पर घर जा रहे हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक बसों व ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं ट्रेन लगातार देरी से आ रही हैं। शनिवार को अप लाइन की आम्रपाली एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेन उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची। साथ ही आगरा कैंट एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही पश्चिम एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से पहुंची। बसोंं में लोकल और लंबे रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को बसों में सीट न मिलने के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए अन्य बसों की व्यवस्था की गई है जिसको लेकर रोडवेज अधिकारियों ने पहले ही तैयारियों को पूरा कर लिया है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अन्य बसों को रूट पर चलाया जाएगा। साथ ही ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य व लंबे रूट की ट्रेन की पासिंग के लिए ट्रेन कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। दिवाली पर यात्रियों की भारी संख्या होने से ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है।
- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें