फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Fri, 19 Jun 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 19308 ऊना हिमाचल- इंदौर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन आज परिवर्तित मार्ग से होगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन रेल खंड पर पुल नंबर 61 के चार स्पैन में स्टील गर्डर की जगह पीएससी स्लैब लगाने के लिए करीब सवा पंद्रह घंटे के विद्युत और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण शुक्रवार 19 जून को ऊना हिमाचल स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना होने वाली ट्रेन 19308 अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ शहर-खुर्जा-मितावली-आगरा छावनी से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि ये ट्रेन हजरत निजामुद्दीन-फरीदाबाद और मथुरा जंक्शन नहीं जाएगी। इस वजह से अंबाला व आसपास के क्षेत्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें