फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी भरे माहौल में पढ़ने को मजबूर उगाला स्कूल के विद्यार्थी, स्कूल में जमा हो रहा गंदे नाले का पानी

विज्ञापन
उगाला गांव के राजकीय उच्च विद्यायल में भरा पानी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उगाला गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में गंदे नाले का पानी मैदान व कमरों में जमा हो रहा है। स्कूल के सामने कई-कई फीट पानी खड़ा है। जो स्कूल में प्रवेश कर रहा है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को गंदगी भरे माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। लोगों ने गांव के सरपंच व बीईओ से बात की लेकिन कोई फायदा नही हुआ।
विज्ञापन

उगाला के हरदीप सिरवाल, धर्मबीर सिंह, अमन कुमार, लखविन्द्र, करनैल कौर, मुकेश कुमार, बाला देवी, रीटा देवी, दीपक कुमार व सुषमा देवी ने बताया कि स्कूल व स्कूल कॉलोनी में गंदा पानी खड़ा रहता है। लोगों ने बताया कि पानी निकासी न होने के कारण पानी स्कूलों की दीवार में जाता है। वहीं पटवार खाना की ओर से पानी प्रिंसिपल के कार्यालय में जा रहा है। लोगों ने बताया कि स्कूली बच्चे दीवारों में आई सीलन के साथ बैठ रहे हैं। ऐसे में बच्चे बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में मामला आ चुका है। जल्द ही पानी निकासी करवा दी जाएगी। किसी को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें