संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने व नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से 34 लाख रुपये ठग लिए। कोड़वा खुर्द गांव निवासी सुखविंदर कौर, गुरजीत कौर व अमरजीत का आरोप है कि दो युवकों को गुजरात बुलाकर फर्जी वीजा व जाली एयर टिकट दिखाई।
शहजादपुर थाना पुलिस ने यमुनानगर के सबलपुर निवासी जसविंद्र सिंह व राधिका, मनजीत सिंह, गुजरात के सौंदर्य विला सोसायटी से हर्ष संजय पटेल व गुजरात के भरूच निवासी सैयद मुनीर हुसैन, जिनजूवैदीया भावेश कनजीभाई पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
फ्लाइट से ठीक पहले वीजा रद्द होने का बनाया बहाना : आरोपियों ने 13 जनवरी 2026 की कनाडा की एयर टिकट भेजी लेकिन 11 जनवरी को राधिका ने फोन कर कहा कि किसी कारण से वीजा रिवॉक यानी रद्द हो गया है।
एक महीने में सब ठीक कर देंगे। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।