फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी में डीजल डलवाने के बाद मौके से भागे दो युवक

विज्ञापन
भड़ी गांव के पेट्रोप पंप पर डीजल डलवाने के बाद पैसे न देकर भागनेवाले आरोपियों की कार सीसीटीवी म
विज्ञापन
अंबाला। भड़ी गांव के निकट पेट्रोल पंप पर ब्रेजा कार सवार दो युवक 1500 रुपये की डीजल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए और भाग गए। शिकायतकर्ता भड़ी गांव निवासी सरमीत सिंह ने बताया कि वह सात महीने से भारत पेट्रोल पंप भड़ी गांव पर सेल्समैन है। 27 जुलाई को रात को एक ब्रेजा कार सवार दो युवक आए थे। 1500 रुपये का डीजल डलवाने के बाद पैसे मांगे तो आरोपियों ने स्केनर की तरफ मोबाइल दिखाते हुए मौका पाकर भाग गए। फिलहाल यह सामने आ रहा है कि गाड़ी पर भी गलत नंबर था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। यह वारदात पंप के सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
विज्ञापन



भाई को ढूंढ़ने गए दो युवकों पर डंडों से हमला कर बाइक व मोबाइल ले गए बदमाश

अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित खुड्डा के निकट बाइक सवार छह बदमाशों दो भाइयों पर हमला कर बाइक व मोबाइल ले गए। महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए अमन नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई मुकेश का घर पर फोन आया था कि हादसे का शिकार हो गया। यह सुनने के बाद वह और छोटा भाई अजय दोनों बाइक पर भाई की तलाश में खुड्डा की तरफ चले गए थे, जैसे ही वह धर्मकांटा के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार दो लड़कों ने आकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें