फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो युवकों ने लगाई 85 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। ठगों ने एक सुनार को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर करीब 85 हजार रुपये की चपत लगा दी। गर्ग ज्वेलर्स के मालिक अमन गर्ग ने बताया कि दो जून को करीब 12:30 बजे उसकी दुकान पर एक कार में सवार दो व्यक्ति आए। इनमें से एक युवक ने खुद को अंबाला का बताते हुए कहा कि उसकी साली की शादी की सालगिरह है।
विज्ञापन

उसे एक लाख रुपये कीमत की दो अंगूठियां दिखा दो। इसमें एक अंगूठी पुरुष की मांगी गई व एक महिला की। गर्ग ने बताया कि उसने उन्हें अंगूठियां दिखाई और उसमें से दो अंगूठियां उन्हें पसंद आ गई। इनकी कुल कीमत 85 हजार 882 रुपये बैठी। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की बात की। दुकानदार अमन गर्ग के अनुसार उसने अंगूठियों का बिल बना दिया और उन्हें गूगल पे पर भुगतान करने को कहा। अमन गर्ग ने बताया कि उन युवकों ने गूगल पे की बजाए एनईएफटी करने की बात कही और उन्होंने उनका खाता नंबर लेकर राशि उनके खाते में ट्रांसफर हुई राशि और अपने खाते का बैलेंस भी दिखाया। अमन गर्ग ने बताया कि जब काफी देर तक भी उनके खाते में राशि नहीं आई तो उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ और उक्त युवक को फोन किया तो वह बोला कि अगर राशि नहीं आई तो वह उन्हें नकद राशि दे देगा। लेकिन आज तक भी उन्हें कोई राशि नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें