फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देसी पिस्टल और कारतूस समेत दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए- 2 ने झगड़ा होने के बाद बदला लेने की नीयत से घूम रहे दो युवकों को देसी पिस्टल व एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहाली के बनूड निवासी जगतार सिंह व पटियाला के गोपालपुर गांव निवासी खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई। टीम को सूचना मिली थी कि 11 जून की रात को हरियाणा बेकरी अंबाला कैंट के पास कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में जगतार सिंह व खुशप्रीत सिंह को चोटें भी आई थी। दोनों आरोपी बदला लेने की नीयत से बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 9. 80 लाख की धोखाधड़ी
अंबाला सिटी। शातिर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सिटी के सेक्टर-8 निवासी विपिन जैन से 9.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 319 धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-8 निवासी 64 वर्षीय विपिन जैन ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान है। 22 अगस्त 2024 को व्हाट्सएप पर एक महिला जुबली कुमारी का मैसेज आया था। महिला ने बताया कि वह एक मैनेजमेंट कंपनी के नाम से ग्रुप चलाती है। ठगों ने उसे ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया था। बाद में आरोपियों ने उसे एक एप डाउनलोड करवाई। इसके बाद ट्रेडिंग के नाम पर आरोपियों ने उससे 9.80 लाख की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें