फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को क्रेटा कार ने मारी टक्कर

Wed, 17 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुल्तानपुर के निकट स्कूटी पर सिटी के अंबाला कैंट के केवी नंबर तीन स्कूल आ रहे दो छात्रों को क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने कार चालक पर मामला कर जांच शुरू कर दी। बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में बलदेव नगर के जड़ौत रोड निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह सुल्तानपुर बैरियर के पास श्यामे दा ढाबा चलाता है। 11 सितंबर को बेटा यथार्थ व वीर कुमार दोनों केवी नंबर 3 के छात्र है। दोनों बैटरी चालित स्कूटी पर सवार होकर सुबह अपने स्कूल के लिए निकले थे। सुल्तानपुर के निकट एक कार चालक ने बिना देखे बैक करते हुए दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायलों को सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से यथार्थ की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे चालक की मौत

अंबाला सिटी। काका ट्रांसपोर्ट के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बान धुनईया गांव निवासी संजय ने बताया कि 13 सितंबर को भाई राज कुमार अपने दोस्त बच्चा राम के साथ सामान लोड करने के लिए छोटा हाथी पर सिटी के काका ट्रांसपोर्ट पर आए थे। बच्चा राम ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। ढाबे पर खाना खाने के बाद राजकुमार चला गया था। जबकि बच्चा राम काका ट्रांसपोर्ट पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा राम की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें