फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 09 Jan 2014 04:18 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो अलग-अलग मामलों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक मामला एक्सीडेंट क्लेम से जुड़ा है, जबकि एक मामला आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से जुड़ा है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नंबर चार अंबाला शहर के प्रभारी बलवंत राय को एक एक्सीडेंट क्लेम के मामले में सस्पेंड किया गया है।

मामला यह है कि एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास गए। लेकिन पुलिस ने इस मामले में दोनों का कथित तौर पर समझौता करवा दिया। इसके बाद सांठगांठ करने के बाद इंश्योरेंस कंपनी से पूरा क्लेम भी हासिल कर लिया।

 मामले में गड़बड़ी देखते हुए इंश्योरेंस कंपनी अदालत की शरण में चली गई। यहां पर कंपनी इन मामले से जुड़े सारे तथ्य रखे और कहा कि नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन बाहर ही समझौता करवा दिया। इस मामले से जुड़े पीड़ित (घायल) का दावा है कि क्लेम फार्मों आदि पर न तो उसके हस्ताक्षर हैं और न ही उसकी फोटो है।
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य मामले में एएसआई बनारसी दास को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। मामला यह है कि एएसआई बनारसी दास एक मामले में वकील को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। आरोप है कि एएसआई ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिसके चलते वकील को अपनी जमानत के लिए समय मिल गया। नियम अनुसार इस मामले में एएसआई ने कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें