फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 04 Jan 2014 11:53 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा/मुलाना। दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


दुकानदार रविकांत ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी ने बताया कि नीचे दुकान से धुआं उठ रहा है। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटे निकलने लगीं।

दुकानदार और उसकी पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। बड़ी मुश्किल से दुकान का शटर तोड़ा गया और ग्रामीणों ने आग पर पानी व रेत डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया। गांववासियों के प्रयास से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


इस दौरान दुकान में रखे कपड़े, जूते, मोबाइल व करियाने का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार आग से लगभग दस लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें