मुलाना। मुलाना पैक्स से दो कट्टे रिकाॅर्ड चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। इससे पैक्स में हुई चोरी पर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया है। आरोपी समीर और राहुल मुलाना की डेहा कॉलोनी के रहने वाले हैं।
उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो चोरी के इरादे से ही रिकाॅर्ड चोरी कर ले गए थे। उन्हें नहीं पता था कि यह पैक्स का रिकाॅर्ड है। यह रिकार्ड एफआईआर के अनुसार 12 साल का न होकर 2021 से 2023 तक का कुछ रिकार्ड था। जोकि पैक्स अधिकारियों की ओर से जांच के बाद पता लगा। पैक्स प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि पैक्स का सारा रिकार्ड कंप्यूटर में फीड है। जो रिकार्ड चोरी हुआ है वो भी कंप्यूटर में है। पैक्स से दो कट्टे चोरी हुए थे जोकि रिकार्ड के भरे हुए थे।
यह था मामला
बीती 19 दिसंबर को मुलाना पैक्स से चोर दो कट्टों से भरा रिकार्ड चोरी कर ले गए थे। इसकी शिकायत पैक्स प्रबंधक दीपक कुमार ने मुलाना पुलिस को दी थी। शिकायत के अनुसार पैक्स का 2012से 2024 तक रिकार्ड चोरी हो गया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी ।
वर्जन
आरोपियों में दो नाबालिग है। जिन्हें जुवेनाइल में भेज दिया गया है। आरोपियों की ओर से रिकॉर्ड कबाड़ में बेचने के लिए चुराया गया था, लेकिन किसी कबाड़ी ने रिकाॅर्ड नहीं खरीदा था। आरोपियों से पैक्स का काफी रिकार्ड बरामद कर लिया है।
-मुलाना थाना प्रभारी बलकार सिंह।