दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जग्गी कालोनी अंबाला शहर निवासी हरभजन सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 07 अक्तूबर 2021 को अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की दी है।
वहीं दूसरे मामले में गांव रामगढ़ निवासी सतबीर कुमार ने थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 03 अक्तूबर 2021 को एक तेज रफ्तार कार चालक ने सौरभ की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।