फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन शेष, पांच कॉलेजों में पहुंचे 6241 आवेदन

विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कॉलेजों में चल रही मिशन एडमिशन की कड़ी में ऑनलाइन आवेदन के अब दो दिन ही शेष बचे हैं। 26 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। अभी तक के आवेदनों की बात करें तो जिले के पांच राजकीय कॉलेजों में 6241 आवेदन मंगलवार शाम तक प्राप्त हो चुके थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 3267 आवेदन राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी में पहुंचे हैं। यहां पर कुल 1100 सीटें हैं। ऐसे में इस कॉलेज में दाखिला लेना सबसे मुश्किल होगा। यहां मेरिट उच्चतम रहनी तय है। वहीं राजकीय कॉलेज शहजादपुर और राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में भी गत वर्ष की तुलना में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। हालांकि शहर के राजकीय महिला कॉलेज में अभी आवेदकों की कमी नजर आ रही है। यहां पर बीए और बीकॉम दोनों में सीटें खाली रहनी तय हैं।
----------------------
सभी राजकीय कॉलेजों की स्थिति
राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी
बीए- 1600
बीकॉम- 620
बीसीए-346
बीएससी एनएम- 302
बीबीए- 170
बीएससी एम- 67
- बीकॉम सीएवी- 57
बीएएमसी- 42
बीए इंग्लिश ऑनर्स- 34
बीटीएम- 24
------------------
शहजादपुर राजकीय कॉलेज
बीए- 689
बीकॉम- 79
बीएसी मेडिकल 49
बीकॉम सीएवी- 9
---------------
साहा राजकीय कॉलेज
बीए- 503
बीकाम- 153
बीएससी 708
-------------
नारायणगढ़ राजकीय कॉलेज
बीए 736
बीकाम 264
बीएससी 112
बीसीए 87
--------------
राजकीय महिला कॉलेज अंबाला शहर
बीए- 165
बीकाम 76
--------------------
राजकीय कॉलेजों में निश्चित तौर पर इस बार मेरिट लिस्ट उच्चतम रहनी तय है। पिछले वर्ष से भी ज्यादा आवेदन अभी तक मिल चुके हैं। अभी दो दिन शेष हैं आखिरी दिन में काफी संख्या में आवेदन पहुंचते हैं। ज्यादातर राजकीय कॉलेजों में सीटों से दोगुने आवेदन तो निश्चित तौर पर आएंगे। -संजीव चौहान, प्रिंसिपल राजकीय पीजी कॉलेज नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें