फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन की नवजात बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के नागरिक अस्पताल में दो दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते करीब तीन दिन पहले एक महिला काजल निवासी मलखपुर बराड़ा क्षेत्र से नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। जहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की डिलीवरी नॉर्मल हुई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। बच्ची की मां काजल के अनुसार वह अपनी बच्ची को अस्पताल के बेड पर छोड़कर जरूरी काम से अचानक वार्ड से बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो दो दिन की बेटी बेसुध हालत में मिली। बेटी की हालत देखते ही उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बच्ची की जांच करने पश्चात उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी। महिला काजल व उसके पति प्रदीप कुमार ने बताया कि जब वह वार्ड से बाहर गई तो उस दौरान उसके परिवार से कोई महिला वार्ड के अंदर मौजूद थी। बच्ची के साथ क्या हुआ इसका पता नहीं चल पाया।
इस पूरी घटना की जानकारी तुरंत बलदेव नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। मामले में बलदेव नगर थाना प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया। बहरहाल पोस्टमार्टम के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें