फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमांयूपुर से दो भैंस और कटडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। हिमांयूपुर से दो अलग-अलग पशुओं के बाड़े से दो भैसें व एक कटडी चोरी हो गई। मामले की शिकायत नगल पुलिस के पास पहुंच चुकी है। शिकायतकर्ता सुरता सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सुबह 3 बजे एक महिंद्रा पिकअप में उनकी व उनके साथ लगते पशुओं के बाड़े से दो भैंसें व एक कटडी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही सुबह उन्हें भैंस चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते-देखते पुलिस शाहबाद तक जा पहुंची। जिसमें मॉडिफाई की हुई महिंद्रा पिकअप नजर आ रही है। हालांकि शाहाबाद के करीब जाकर पिकअप गायब हो जाती है।
विज्ञापन

सुरता सिंह ने बताया कि उनकी दोनों भैंस ढाई लाख की थी। करीब चार-पांच साल पहले यह पशु चोर गिरोह क्षेत्र से 100 से ज्यादा भैंसे चोरी कर चुका था। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने गांवों में ठीकरी पहरा लगा दिया था। तीन पशु चोर मौके पर ग्रामीणों ने दबोच लिए थे। पिटाई के दौरान एक की मौत भी हो गई थी। वह मृत व्यक्ति भी शाहाबाद का ही निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें