फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह दो बाइकों में भिड़ंत, शाम को गुटों में मारपीट

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एक निजी अस्पताल के बाहर हुई मारपीट के बाद पहुंची पुलिस: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। निकलसन रोड स्थित सरगोधा हलवाई के पास शुक्रवार सुबह दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। उस समय तो दोनों के बीच मामला शांत हो गया। शाम को बाइक ठीक करवाने को लेकर दोबारा बहस हो गई। दोनों पक्षों में रात के समय 10 क्रॉस रोड पर एक निजी अस्पताल के बाहर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जा रही है। दरअसल, एक बाइक चालक रंदेश यादव ने बताया कि वह सुबह 9 बजे के करीब बाइक पर जा रहा था। सरगोधा हलवाई के पास पहुंचा तो एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने टक्कर मार दी। उस समय तो माफी मांग ली थी और शाम को बाइक ठीक करवाने की बात बोली थी।
शाम को जब फोन करने पर वह गया तो मारपीट शुरू कर दी। उधर, दूसरे बाइक चालक गुरजंट ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह निजी अस्पताल का कर्मचारी है। हादसे के बाद एक-दूसरे से माफी मांगकर मामला शांत हो गया था। शाम को दोबारा फोन आया और मिलने के लिए अस्पताल के बाहर पहुंच गया। इतने में बाइक ठीक करवाने के बाद बोलते हुए युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें