फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस टीम ने आरोपी धनंजय कुमार निवासी बेनीपुर पहाड़िया वाराणसी यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में किया, जहां उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी निशांत शर्मा ने बैंक खाते से बीते दो माह में लगभग 2 करोड़ 46 लाख रुपये निकाले थे। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। शिकायतकर्ता महिला ने दो मई को थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 मार्च से दो अप्रैल 2022 के दौरान किसी अज्ञात ने उसके बैंक खाता से एक बड़ी रकम निकलवा कर धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी।
वहीं थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल में दर्ज धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में 16 जून को टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रईस खान निवासी नई बिचोर नूंह मेवात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आगे की पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने 19 नवंबर 2021 को थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 नवंबर 2021 को किसी अज्ञात ने फोन करके बच्चों की एडमिशन फीस भरने के नाम से उसके व एक अन्य महिला के खाते से रकम निकालकर धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें