फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जग्गी कालोनी फेस-3 स्थित कंपनी गोदाम से पुरानी व नई तार के बंडल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अंबाला सिटी के डेहा कॉलोनी निवासी कांशी व टिंकू के रूप में हुई। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से तार बरामद की। मामले में राजस्थान के करोली गांव निवासी ओमबीर की तहरीर पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने 12 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपियों ने 10 मार्च की रात को गोदाम में चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन



पैलेस के बाहर मारपीट करने वाला बाराती काबू
अंबाला। रामकिशन कॉलोनी के निकट मैरिज पैलेस के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। लुधियाना के बौंकड डोगरा गांव निवासी जगदीश सिंह बरात में आया था। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में तारा नगर निवासी अजय कुमार की तहरीर पर आरोपी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप था कि 11 मार्च को राम बाग रोड तारा नगर पैट्रोल पंप के पास अज्ञात आरोपियों ने उससे व उसके परिजनों से मारपीट करते हुए उन्हें चोटें पहुंचाई थी। संवाद


अपहरण करने का आरोपी रिमांड पर

अंबाला। आपराधिक षडयंत्र रचकर अपहरण करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बड़ा गांव निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी तक इस मामले में चार आरोपियों को काबू कर चुकी है। इस मामले में मुलाना के रामगढ़ गांव निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया था कि 25 फरवरी को आरोपी मोहित कुमार व अन्य ने मिलीभगत करके आपराधिक षडयंत्र रच कर उसे जान से मारने की नीयत से अपहरण किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें