फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन युवक दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर एसटीएफ अंबाला की टीम कार्रवाई करती हुई व मौजूद डीएसपी अमन: सोशल मीडिया
विज्ञापन
- बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को किया निष्क्रिय, अंबाला, अजमेर और मेरठ के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन

- शुरुआती जांच में बताया गया है आरडीएक्स, आतंकी साजिश के एंगल से भी जांच करेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा (अंबाला)। अंबाला एसटीएफ ने बराड़ा के पास तीन युवकों को दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस इनके पीछे लगी थी। उसके बाद एसटीएफ ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से विस्फोटक बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर विस्फोटक को निष्क्रिय करवाया गया।
पकड़े गए युवकों की पहचान अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगवीर, मेरठ निवासी आनस व अजमेर निवासी अली अकबर के रूप में हुई है। मौके पर टीम ने जंगवीर की बाइक को भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में इसे आरडीएक्स बताया गया है लेकिन यह किस प्रकृति का है, पकड़े गए युवकों के तार किससे जुड़े हैं और वे इस विस्फोटक को कहां लेकर जा रहे थे, इसकी एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं इसलिए पुलिस आतंकी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पकड़े गए तीनों युवक आपस में एक सोशल मीडिया एप यानी बडी जैसी एप के जरिये जुड़े हुए थे और किसी बड़ी जगह ब्लास्ट करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस तीनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और कौन-कौन उनके साथ संलिप्त है, का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

खुफिया जानकारी पर दबोचा
अंबाला एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि अंबाला प्रभारी प्रतीक कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन युवक कोई संदिग्ध विस्फोटक लेकर बराड़ा की तरफ से अंबाला की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की व तीनों युवकों को बाइक पर आते हुए बीच रास्ते में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी।
विज्ञापन

दो घंटे तक मुख्य मार्ग बंद कर रूट किया डायवर्ट

विस्फोटक की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दोसड़का से बराड़ा वाले रास्ते को बंद कर दिया। एक किलोमीटर तक दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान दो घंटे तक तो मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जबकि सुरक्षा एजेंसियां दोपहर 3 से रात 8 बजे तक मौके पर रही।

बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर एसटीएफ अंबाला की टीम कार्रवाई करती हुई व मौजूद डीएसपी अमन: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें