अंबाला। पुलिस ने भैंस चोरी के तीन मामलों में आरोपी सादिक व अब्दुर रहमान निवासी गांव बुंटा थाना पक्की गढ़ी जिला शामली यूपी को गिरफ्तार किया है। उनका न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसको लेकर हेमराज निवासी गांव साहबापुर ने 23 फरवरी को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 17 व 18 फरवरी की रात को किसी अज्ञात ने उसके बाड़े से दो भैंस चोरी कर ली।
साथ ही एक अन्य शिकायतकर्ता महिला ने 08 फरवरी को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 07 व 08 फरवरी की रात को उसके बाड़े से भैंस चोरी हो गई। वहीं तीसरी भैंस चोरी की शिकायत तेजपाल निवासी गांव होली थाना मुलाना ने 19 जनवरी को दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 18 व 19 जनवरी की रात किसी अज्ञात ने उसके भाई यशपाल व उसकी एक-एक भैंस चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए नारायणगढ़ को सौंप दी थी।