फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांधी मैदान में बिछेगा टर्फ, खेले सकेंगे हाॅकी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में जगाधरी रोड पर ​स्थित गांधी मैदान में लगा मेला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मैदान में खाली जगह पर हॉकी का मैदान बनाया जाएगा। मैदान में टर्फ की लेयर बिछाई जाएगी। यहां खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। मौजूदा समय में अंबाला छावनी में टर्फ से सुसज्जित हॉकी का मैदान नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम आयुक्त ने बैठक के दौरान उक्त निर्देश नगर परिषद के अधिकारियों को दिए हैं। मैदान में अब किसी प्रकार की वाणिज्यिक गतिविधियां भी नहीं होंगी। हालांकि यहां खाटू श्याम महोत्सव के बाद कार्यक्रमों पर पाबंदी लगेगी। जबकि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रामबाग रोड के मैदान को दिया जाएगा क्योंकि यहां वाहनों के पार्किंग के लिए भी काफी जगह उपलब्ध है।
लाखों का साइकिल ट्रैक फिर क्षतिग्रस्त
मौजूदा समय में गांधी मैदान में वाणिज्यिक गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। मैदान के अंदर खाली जगह पर टैंट लगाकर कार्रवाई चल रही है। इस कारण मैदान के अंदर चारों तरफ बनाया गया साइकिल ट्रैक फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इससे पहले भी वाणिज्यिक गतिविधियों के कारण 18 से 20 लाख रुपये को नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

ईपीडीएम ट्रैक बनेगा
गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक के साथ ही बुजुर्गों के लिए ईपीडीएम ट्रैक बनेगा। इस सुविधा का फायदा युवाओं को भी मिलेगा। ट्रैक के साथ-साथ ईपीडीएम की लेयर बिछाई जाएगी। इसके अलावा मैदान में बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी जोकि हॉकी टर्फ के ईद-गिर्द होंगी। उक्त सभी सुविधाओं को लेकर नगर परिषद जल्द ही रुपरेखा व अनुमानित लागत तैयार करेगा ताकि निविदा लगाकर गांधी मैदान का स्वरुप बदला जा सके।
वर्जन
बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने गांधी मैदान में बदलाव के लिए कुछ निर्देश दिए हैं। जल्द ही इसकी रुपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी समय में गांधी मैदान को वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रामबाग का मैदान आयोजकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें