फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जनसुई में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही वह राजकीय प्राथमिक स्कूल में भी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में गणित सप्ताह के अंतर्गत चल रही गतिविधि का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। इसी तरह प्राथमिक स्कूल में एफएलएन वर्कबुक और संभव वर्कबुक पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने तंबाकू गतिविधि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपना गृह कार्य समय पर पूरा करने और सभी नैतिक व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उन्होंने विद्यालय के मिड डे मील कार्यक्रम को बारीकी से देखा और मिड डे मील के संबंध में अपने अनुभवों को एमडीएम कुक व अध्यापकों के साथ सांझा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षा कक्ष का विजिट किया और बच्चों से पाठ्यक्रम और उड़ान कार्यक्रम पर बातचीत की। उन्होंने मिड डे मील रसोई की साफ सफाई को भी जांचा। स्कूल के किचन गार्डन के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और निरीक्षण भी किया। साथ ही स्टेम मंच से गणित और विज्ञान अध्यापक को बच्चों को गतिविधि करवाकर अपलोड करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें