फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों से परेशानी ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने गांव केसरी स्थित पावर हाउस पर ताला जड़ दिया। इस कारण लगभग आधे घंटे तक बिजली विभाग के कर्मचारी बंधक बने रहे। ग्रामीणों ने एसडीओ के आश्वासन मिलने के बाद ताला खोला। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसान विक्रम सिंह बजीदपुर ने कहा कि खेतों में बिजली सप्लाई न आने के कारण उनकी फसलें सूखने के कगार पर हैं। दूसरी ओर, गांव पिलखनी में भी बिजली न आने के कारण किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार से खेतों की बिजली सुचारु किए जाने की मांग की। बिजली विभाग के एसडीओ अतितोश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की मांग को उच्चाधिकारियों के सामने रखने के उपरांत किसानों को रात में पांच घंटे लाइट देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें