फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भ्रष्टाचार में नामजद पूर्व जीआरपी सीआईए प्रभारी की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भ्रष्टाचार के मामले में नामजद पूर्व जीआरपी सीआईए प्रभारी जोगिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने जोगिंदर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, ऐसे में अब जोगिंदर सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, हालांकि जमानत को लेकर अब जोगिंदर सिंह उच्च न्यायालय में अपील कर सकते हैं ताकि उनका बचाव हो सके।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से वकील जो साक्ष्य पेश किया उससे जोगिंदर सिंह को जमानत नहीं मिल पाई। मामले से जुड़े एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया कि आरोपी एक लिफाफे में रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी ने दर्ज किया था मामला : इस मामले में 6 मार्च को पीड़ित ने महानिदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। इस दौरान पीड़ित की तरफ से ऑडियो व वीडियो भी सौंपा गया था। चार माह की जांच के बाद अंबाला एसीबी ने इस वर्ष 24 जुलाई को जोगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था, इसके बाद से ही जोगिंदर सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें