फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज से कार से सफर होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन जून सोमवार से कार से यात्रा करना महंगा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तीन जून से नए रिवाइज टोल रेट लागू करेगा। पहले यह रेट एक अप्रैल से लागू होने थे, मगर चुनावी प्रक्रिया के कारण तब यह रेट रिवाइज नहीं हुए थे। अब जून में यह रेट रिवाइज होंगे।
विज्ञापन

नए रेट के हिसाब से कार से सिंगल ट्रिप पांच रुपये और रिटर्न ट्रिप 10 रुपये महंगा होगा। इसी तरह एलसीवी और ट्रक, बस वाहनों पर भी नए टोल रेट रिवाइज होने से बोझ बढ़ेगा। एनएचएआई ने पानीपत के घरौंडा, अंबाला के सैनीमाजरा और घग्घर टोल प्लाजा के रेट रिवाइज किए हैं।
एलसीवी वाहन पर भी 5 से 10 और ट्रक व बस पर भी 15 से 20 रुपये तक का असर पड़ेगा। अंबाला में घग्घर टोल प्लाजा 13 फरवरी से किसान आंदोलन के कारण बंद है। यहां किसानों का आंदोलन जारी है, हालांकि घग्घर टोल प्लाजा के रेट भी रिवाइज होंगे। यह रेट तब लागू होंगे, जब भी घग्घर टोल प्लाजा दोबारा चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनीमाजरा टोल

रिवाइज नए रेट

वाहन सिंगल रिटर्न मंथली पास

कार 100 150 3320

एलसीवी 160 240 5365

ट्रक, बस 335 505 11240

-

घरौंडा के टोल रेट

रिवाइज नए रेट

वाहन सिंगल रिटर्न मंथली पास

कार 185 280 6205

एलसीवी 300 450 15525

ट्रक, बस 630 945 21000

घग्घर टोल

रिवाइज नए रेट

वाहन सिंगल रिटर्न मंथली पास

कार 120 180 3960

एलसीवी 190 290 6400

ट्रक, बस 400 605 13410


वर्जन
एनएचएआई के तहत आने वाले घरौंडा, सैनी माजरा और घग्घर टोल के रेट रिवाइज होंगे। तीन जून सोमवार से यह नए रिवाइज रेट लागू हो जाएंगे।
आशिम बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें