41 ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्री बिना किसी परेशानी के सफर कर पाएंगे। रेलवे ने छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर ट्रेनों के संबंध में सूचना चस्पा दी है, ताकि यात्री गंतव्य स्टेशन तक जाने के लिए टिकट ले सकें। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेनों के संबंध में जानकारी देने के लिए सूचना प्रणाली का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं काउंटर पर लगाई लिस्ट में ट्रेनों की समय सारिणी भी दी गई है।
अनारक्षित ट्रेनों की श्रेणी में अब ट्रेन नंबर 12232/31 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14610/09 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस,14218/17 चंडीगढ़-प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस,14631/32 अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, 12238/37 जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस,14508/07 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का, 12460/59 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी, 22430/29 पठानकोट-दिल्ली-पठानकोट, 12498/97 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 14034/33 जम्मूतवी-दिल्ली-जम्मूतवी जम्मूमेल, 14554/53 अंब अंदौरा-दिल्ली-अंब अंदौरा हिमाचल एक्सप्रेस, 14606/05 जम्मूतवी-योगनगर ऋषिकेश-जम्मूतवी, 14682/81 जालंधर-नई दिल्ली-जांलधर इंटरसिटी, 12446/45 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 04525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 04503 अंबाला-लुधियाना, 04736 अंबाला-श्रीगंगानगर, 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल वाया सरहिंद, 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम, 04681 नई दिल्ली-जालंधर, 04569 अंबाला-कालका, 04522 अंबाला-दिल्ली, 04682 जालंधर-नई दिल्ली, 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार, 04532 अंबाला-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर शामिल है।