आज से छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 28 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। रेलवे ने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया है और वीरवार की रात 12 बजे के बाद टिकट की सुविधा आरंभ हो गई है। इस सुविधा के बाद अब छावनी जंक्शन से जनरल कोच के साथ निकलने वाली ट्रेनों की संख्या 41 हो गई है। इन ट्रेनों में यात्री अब जनरल टिकट पर अनारक्षित श्रेणी के कोच में बिना किसी परेशानी के सफर कर पाएंगे।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि रेलवे ने छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस यानी अनारक्षित टिकट काउंटर पर ट्रेनों के संबंध में सूचना चस्पा दी है। वहीं काउंटर पर लगाई लिस्ट में ट्रेनों की समय सारिणी भी दी गई है।
अनारक्षित ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12232/31 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
14610/09 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस
14218/17 चंडीगढ़-प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस
14631/32 अमृतसर-देहरादून-अमृतसर
12238/37 जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस
14508/07 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का
12460/59 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी
22430/29 पठानकोट-दिल्ली-पठानकोट
12498/97 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
14034/33 जम्मूतवी-दिल्ली-जम्मूतवी जम्मूमेल
14554/53 अंब अंदौरा-दिल्ली-अंब अंदौरा हिमाचल एक्सप्रेस
14606/05 जम्मूतवी-योगनगर ऋषिकेश-जम्मूतवी
14682/81 जालंधर-नई दिल्ली-जांलधर इंटरसिटी
12446/45 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस