फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हांफने लगे ट्रांसफार्मर, 450 ट्रांसफार्मर पर निगम 15 अप्रैल तक पूरा करेगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी बढ़ते ही बिजली निगम के ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगा है। शहर क्षेत्र में तो कई ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। इन ट्रांसफार्मर के लोड पर बिजली निगम की नजर है। बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली खपत भी बढ़ रही है। दो दिन में ही खपत 2 लाख यूनिट प्रतिदिन तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


निगम सर्दी के सीजन से ही गर्मी के सीजन के लिए तैयारी कर रहा है। निगम अंबाला सर्कल में 450 ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा है। इन ट्रांसफार्मर में नए लगाने के साथ ही पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। निगम 450 ट्रांसफार्मर में से 200 ट्रांसफार्मर पर कार्य पूरा कर चुका है जबकि बाकी के ट्रांसफार्मर को 15 अप्रैल तक तैयार करने की उम्मीद है। 30 अप्रैल तक यह ट्रांसफार्मर चलाए जाएंगे। बता दें कि अंबाला सर्कल में घरेलु, वाणिज्यिक, इंडस्ट्री के करीब 4 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं।

कई क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड, वहां होगा सर्वे

शहर में कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जिन क्षेत्र में निगम के रिकॉर्ड में लोड कम हैं लेकिन ट्रांसफार्मर पर बिजली लोड ज्यादा आ रहा है। ऐसे में यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उपभोक्ता निगम को बिना बताए ही अपना लोड बढ़ा लेते हैं, जबकि कागजों में लोड कम होता है। जिससे निगम को दिक्कत आती है और वहां अघोषित कट लगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे क्षेत्र का भी निगम सर्वे करेगा।
विज्ञापन


जेई को एक स्विच व लाइन की मरम्मत का दिया गया लक्ष्य

दरअसल, अभी ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं के सीजन के चलते सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद चल रही है। बिजली निगम ने सभी जेई को ग्रामीण क्षेत्र में एक स्विच व एक लाइन की मरम्मत का लक्ष्य दिया है। नारायणगढ़ डिवीजन में यह कार्य चल रहा है। यह कार्य अधीक्षक अभियंता के नेतृत्व में चल रहा है और वह इसकी रिपोर्ट भी ले रहे हैं। इसके साथ ही अंबाला छावनी व अंबाला शहर डिवीजन में भी यह कार्य होगा ताकि लाइन का रखरखाव हो सके।

दो दिन में ही बढ़ी 2 लाख यूनिट की खपत

तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में

4 अप्रैल 42.88

5 अप्रैल 47.24

6 अप्रैल 43.85

7 अप्रैल 48.05

8 अप्रैल 49.14

9 अप्रैल 51.80

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर बैंक बनाए, मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली भी तैयार : गोयल

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि निगम की ओर से सर्दी के सीजन से ही गर्मी को लेकर तैयारी की जा रही है। सर्कल में नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। ऐसे 200 ट्रांसफार्मर पर निगम कार्य पूरा कर चुका है, जबकि बाकी रहते ट्रांसफार्मर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 15 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। 30 अप्रैल तक इन ट्रांसफार्मर को चलाया जाएगा।

गर्मी में अगर कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली बंद होती है तो उसके लिए निगम ने बैंक बनाकर ट्रांसफार्मर को अतिरिक्त रखा हुआ है और मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली भी तैयार की गई हैं। निगम के पास अस्थाई 24 मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली हैं। जिनको आपात स्थिति में क्षेत्र की बिजली ठीक होने तक लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें