फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाज मंडी के गेट पर जलभराव से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
बराड़ा अनाज मंडी में जलभराव। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। बारिश शुरू होते ही बराड़ा अनाज मंडी के गेट नंबर-2 पर स्थित पार्किंग स्थल तालाब में तब्दील हो गया है। गंदे पानी, कीचड़ और असहनीय दुर्गंध के कारण आढ़तियों, दुकानदारों और किसानों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
व्यापारियों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से जल निकासी और पार्किंग निर्माण के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। हाल ही में उठी सूरजमुखी फसल के अवशेष पानी में सड़ने से मच्छरों और मक्खियों की भरमार हो गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। व्यापारी करमजीत सिंह, मनीष कुमार व अमित शर्मा आदि ने मार्केट कमेटी से स्थायी जल निकासी, नियमित फॉगिंग और कचरा हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव राहुल मेव ने बताया कि मंडी में नए सीवरेज सिस्टम का काम तेजी से चल रहा है। सीवरेज डलते ही गेट नंबर-2 पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें