फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-शिमला मार्ग पर 31 दिसंबर तक टॉय ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-​शिमला रेल खंड पर चल रहा रिपेयर का काम। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला नैरो गेज रेलमार्ग पर सफर करने वाले सैलानियों और स्थानीय यात्रियों को अभी राहत नहीं मिलेगी।
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रैक की सुरक्षा और जारी मरम्मत कार्यों को ध्यान में रखते हुए टॉय ट्रेनों के रद्दीकरण, आंशिक परिचालन और विस्तार की अवधि को 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कालका-शिमला खंड पर टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 07/16-17 पर बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। इस हिस्से पर ट्रैक की बहाली और मिट्टी धंसने से रोकने के लिए इंजीनियरिंग विंग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें