नारायणगढ़। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं उपमंडल अधिकारी शिवजीत भारती ने बीएलओ एप पर किए जा रहे मैपिंग कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजरों और चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निर्वाचन पंजीयन अधिकारी शिवजीत भारती ने कहा कि बीएलओ एप पर मैपिंग कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मैपिंग कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को हटाया जा सके। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय से नीलम सहित संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मैपिंग कार्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद